Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने अपने भाई के लाइसेंसी हथियार से सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने के मामले मे दो भाइयों को किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस ने अपने भाई के लाइसेंसी हथियार से सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने के मामले मे दोनों भाइयों को काबू किया गया है। दोनो युवको को पेश अदालत किया गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी निरीक्षक देशराज सिंह ने बताया कि दिनांक 12.07.2023 को पुलिस को सूचना मिली की परमबीर निवासी सुनारिया कला ने सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने के लिए हथियार सहित फोटो अपलोड किया हुआ है। शस्त्र अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। मामले की जांच मुख्य सिपाही श्रद्धानंद द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच सामने आया कि लाइसेंसी हथियार सुनील के नाम पर है। दिनांक 13.07.2023 को पुलिस टीम ने परमवीर व सुनील पुत्राण बलबीर निवासीगण सुनारिया कलां को गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version