सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल दीपक कटारिया ने बताया कि सेना द्वारा 17 से 30 जुलाई तक स्थानीय राजीव गांधी खेल स्टेडियम में सेना भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। इस भर्ती रैली के लिए जिला प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग किया जा रहा है। सेना भर्ती रैली की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। गत भर्ती रैली के दौरान चयनित किये गए 500 उम्मीदवारों को गतदिनों प्रशिक्षण केंद्रों के लिए रवाना किया गया।
