Man in handcuffs

रोहतक पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना आईएमटी श्रीमती उप.नि हवा कौर ने बताया कि सांपला निवासी सौरभ की शिकायत के आधार पर धारा 379 भा.द.स के तहत अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 25.05.2023 को दोपहर करीब 1 बजे सौरभ अपने दोस्तो के साथ रणधीर पार्क आईएमटी रोहतक मे घूमने के लिये आया हुआ था। सौरभ अपनी मोटरसाइकिल को आईएमटी रोड की तरफ पार्क के सामने खडा कर पार्क मे अंदर चला गया। सौरभ दोपहर करीब 3 बजे वापिस आया तो उसे अपनी मोटरसाइकिल नही मिली। अज्ञात युवक सौरभ की मोटरसाइकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया।

मामले की जांच मुख्य सिपाही सोनू द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 09.07.2023 को पुलिस टीम ने आरोपी दीपक पुत्र नरेश निवासी गांव लाहली रोहतक को गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!