गुरुग्राम के सोहना के गांव खेड़ला में एक युवक का शव लहूलुहान हालत में पहाड़ के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। मृतक की पहचान गांव के ही रहने वाले जयस्ट्री उर्फ टोनी के रूप में हुई। सूचना मिलते ही सोहना सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

झाड़ियों में पड़ी मिली लाश

पुलिस के मुताबिक, गांव खेड़ला का रहने वाला टोनी मजदूरी करता था। वह अपने 3 दोस्तों ललित, दिनेश और अशोक के साथ पहाड़ी के पास बैठकर शराब पी रहा था। शराब पीने के दौरान इनका आपस में विवाद हो गया, जिसके बाद तीनों ने मिलकर टोनी पर हमला कर दिया। आरोप है कि पत्थर से हमला करके तीनों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। सुबह जब ग्रामीण पहाड़ की तरफ घूमने गए तो शव लहूलुहान हालत में पड़ा देखा और इसकी सूचना ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस को दी।

वारदात स्थल पर पड़ा पत्थर, जिससे युवक को मारा गया।

ACP सोहना नवीन के मुताबिक, करीब 2 साल पहले टोनी की तीनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद तीनों टोनी से रंजिश रखने लगे। ACP की मानें तो मृतक के परिजनों ने तीनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में तीनों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।

ACP सोहना के मुताबिक, अब तक की तफ्तीश में सामने आया है कि आरोपी ललित के खिलाफ चोरी के 5 मामले और आरोपी अशोक व दिनेश के खिलाफ लड़ाई-झगड़ा का 1-1 मामला पहले से दर्ज है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!