रोहतक में वीरवार को केंद्र सरकार व भाजपा के सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा व मजदूर संगठनों ने बृज भूषण को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर देश व्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है।

इसको लेकर शहर के मानसरोवर पार्क में किसान व मजदूर संगठन सहित अन्य सामाजिक संगठनों के लोग एकत्रित हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय तक पहुंचे। उनकी मांग है कि सरकार बृज भूषण को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। रोहतक में पहलवानों के समर्थन में पहले भी लगातार विरोध प्रदर्शन होते रहे हैं। कभी किसान संगठन तो कभी विद्यार्थी या खापें विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।

किसान सभा रोहतक प्रधान प्रीत सिंह ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों के विरुद्ध इन हथकंडों को अपनाना बंद करे। अब सरकार की इन दमन की विरोध की कार्यवाहियों के खिलाफ आंदोलन को तेज किया जाएगा। सरकार का बेटी बचाओ का नारा खोखला निकला। अपराधियों को संरक्षण और न्याय मांगने वालों को जेल में डाला जा रहा है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!