रोहतक पुलिस ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम 25(1-बी)(ए) के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है।
प्रभारी थाना सांपला निरीक्षक राकेश सैनी ने बताया कि मुख्य सिपाही शम्भूदयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम देहकोरा रोड नजदीक शिव शंकर फ्लाईवूड फैक्ट्री सांपला के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त देहकोरा गांव की तरफ से पैदल आ रहे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। पुछताछ पर जिसकी पहचान राजा पुत्र गणेश निवासी इस्माइलपुर हडोली वैशाली बिहार हाल किरायेदार देहकोरा रोड सांपाल के रूप में हुई है। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। युवक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना में अभियोग संख्या 178/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
