पुलिस महानिरीक्षक रोहतक रेंज रोहतक श्री राकेश कुमार आर्य व पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री हिमांशु गर्ग के दिशानिर्देशों अनुसार रोहतक पुलिस ने वांछित अपराधियों व गैंगस्टर के खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी शुरू कर दी है। रोहतक पुलिस ने प्लानिंग के तहत कार्यवाही करते हुए रोहतक, गुरुग्राम, सोनीपत व दिल्ली में एक साथ 30 ठिकानों पर छापेमारी की है। छापेमारी सुबह 5 बजे से शुरू हुई है जो देर शाम तक चली है। छापेमारी में दो डीएसपी, 14 निरीक्षक व करीब 550 जवान मौजूद रहे है। छापेमारी के दौरान 60 मोबाईल फोन, 44 सिम कार्ड, 7 लाख रुपये नकद, 2 मोटरसाइकिल, 16 जिन्दा कारतूस, 13 पेटी शराब देशी, विदेशी मुद्रा, एटीएम कार्ड, पासपोर्ट, बैंक दस्तावेज, डायरी/नोटबुक व अन्य सामान बरामद हुआ है जिसे पुलिस द्वारा नियमानुसार जब्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग ने बताया कि इनामी व अति वांछित अपराधी हिमांशु उर्फ भाऊ निवासी गांव रिटौली को पकडने के लिए आरोपी तथा उसके सहयोगियों के विभिन्न ठिकानों पर पुलिस टीमो द्वारा छापेमारी की गई है। आरोपी हिमांशु उर्फ भाउ पर हत्या, हत्या का प्रयास, धोखाधडी, अवैध हथियार, लूट, धोखाधडी, फिरौती आदि के जिला रोहतक मे 10 व झज्जर में 7 मामले दर्ज है। आरोपी ने हाल ही में गांव मोखरा के सरपंच से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी को पकडने के लिए जिला रोहतक पुलिस द्वारा एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। झज्जर पुलिस द्वारा आरोपी पर 55 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। उन्होने बताया कि आरोपी हिमांशु अपने पढाई के समय से ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। आरोपी को सन् 2020 मे गांव के युवक पर फायरिंग करने के आरोप मे काबू किया गया था जिसके बाद आरोपी को हिसार बाल सुधार गृह मे भेजा गया। आरोपी वहां से फरार हो गया जो अब तक फरार चल रहा है। आरोपी नीरज बवाना व नवीन बाली गैंग दिल्ली से संबंध रखता है। आरोपी ने साल 2022 मे उत्तर प्रदेश के पते पर फर्जी पासपोर्ट भी बनवाया हुआ है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहतक मेधा भूषण ने बताया कि रोहतक पुलिस द्वारा आज विशेष सर्च ऑपरेशन अभियान चलाया गया। इनामी व अति वांछित अपराधी को पकडने के लिए राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व मे अलग-2 टीमों का गठन कर सर्च अभियान के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि कुल 30 टीमों का गठन किया गया। जिनमें करीब 550 पुलिस अधिकारियों/जवानों को तैनात किया गया व अन्य पुलिस फोर्स को पुलिस लाइन में रिजर्व मे रखा गया। रोहतक जिला मे गांव रिटौली, भाली आनंदपुर, सुडाना के अलावा जिला पुलिस द्वारा सोनीपत, गुरुग्राम व दिल्ली में भी अति वांछित अपराधी को पकडने के लिए छापेमारी की गई। सर्च अभियान के लिए उप पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र सिंह व उप पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह के नेतृत्व मे पुलिस टीमों का गठन किया गया जिसमें सीआईए-1, सीआईए-2 व एवीटी स्टाफ की टीम को भी शामिल किया गया। जिसमें 14 निरीक्षक रैंक के अधिकारी व अन्य करीब 550 पुलिस अधिकारी/जवानो को शामिल किया गया।

दोनो उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व मे 20 पुलिस टीमों का गठन कर गांव रिटौली मे सर्च अभियान के लिए रवाना किया गया। पुलिस टीम मे 9 निरीक्षक (इंस्पेक्टर) व अन्य 300 पुलिस जवान शामिल रहे। गांव भाली आनंदपुर मे दो टीमों को रवाना किया गया जिसमे 1 निरीक्षक व अन्य 30 पुलिस जवान मौजूद रहे। गांव सुडाना मे 1 पुलिस टीम का गठन कर रवाना किया गया जिसमे 1 निरीक्षक व 21 जवान शामिल रहे। इसके अलावा जिला सोनीपत मे 3 स्थानों पर सर्च अभियान चलाया गया जिसमें एक निरीक्षक के नेतृत्व मे 23 पुलिस जवानो ने चेकिंग की। गुरुग्राम के लिए 22 अधिकारी/जवानों को आरोपी को पकडने के लिए पुलिस टीम को रवाना किया गया। जिला पुलिस ने दिल्ली मे भी दो स्थानों पर सर्च अभियान चलाया जिसमे 22 अधिकारी/जवान शामिल रहे।

छापेमारी के दौरान पुलिस द्वारा मोबाइल फोन, सिम कार्ड, नकदी, जिन्दा कारतूस, मोटरसाइकिल, डायरी व अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा करीब 60 मोबाइल फोन, 39 सिम कार्ड, 2 मोटरसाइकिल, एटीएम कार्ड, बैंक के कागजात, विदेशी मुद्रा, पासपोर्ट आदि बरामद हुआ है। कुछ डॉयरी/नोटबुक भी बरामद हुई है जिनमें गैंग से संबंधित जानकारी मिलने की उम्मीद है। हिमांशु उर्फ भाऊ की बहन के दिल्ली स्थित घर से 7 लाख रुपये नगद, 8 मोबाइल फोन, 5 सिम कार्ड, 13 पेटी शराब अंग्रेजी, 16 जिन्दा कारतूस व अन्य सामान बरामद हुआ है। बरामद हुए सामान को पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार जब्त किया गया है। बरामद सामान बारे गहनता से जांच की जा रही है। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!