रोहतक पुलिस की साइबर क्राइम थाना की टीम ने यूट्यूब पर वीडियो लाइक करने के बदले मे पैसे देने का प्रलोभन देकर फर्जी साइट पर खाता बनवाकर धोखे से 16 लाख से ज्यादा रुपये हड़पने की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को दिनांक 12.04.2023 को पेश अदालत कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामलें की गहनता से जांच की जा रही है।

      प्रभारी थाना साईबर क्राईम रोहतक निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि सत्यम निवासी जनता कालोनी ने थाना में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर धारा 420 भा.द.स के तहत अभियोग संख्या 2/2023 अंकित कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सत्यम ने आईसीआईसीआई व पंजाब नैशनल बैंक मे खाता खुलवा रखा है। दिनांक 02.01.2023 को रात करीब 7.30 बजे सत्यम के पास व्हाट्सएप पर अज्ञात नम्बर से मैसेज आया जिसने अपने आप को प्रमोशन एजेंट बताया। युवक ने सत्यम को बताया कि यूट्यूब पर वीडियो लाइक करने के बदले मे प्रति वीडियो 50 से लेकर 150 रुपये तक मिलेगे जो एक दिन मे 2500 रुपये वीडियो लाइक कर पैसे कमाने का प्रलोभन दिया। युवक ने सत्यम को फ्रॉड ना होने का विश्वास दिलाया व अन्य व्यक्तियो की भेजी हुई पेमेंट के स्क्रीनशॉट सत्यम के पास भेजे। युवक ने सत्यम के पास 2/3 वीडियो के लिंक भेजे। सत्यम के वीडियो लाइक करने पर सत्यम से बैंक अकाउंट की डिटेल टेलिग्राम के जरिए मांगी। सत्यम के पास दिनांक 2 व 3 जनवरी को वीडियो लाइक करने के बदले मे 300 रुपये सत्यम के खाते मे आ गए। दिनांक 3.01.2023 को युवक ने टारगेट पूरा करने का टास्क बताकर 1000 रुपये दिए गए खाते की जानकारी के अनुसार डालने को कहा। जिसके बाद सत्यम को एक इजी लाइफ साइट का लिंक भेजा गया। सत्यम ने लिंक को ओपन कर अपना अकाउंट बनाया। युवक ने सत्यम के पास अकाउंट को रिचार्ज करने के नाम पर 1000 रुपये का मैसेज किया औऱ अन्य मोबाइल नम्बर देकर सम्पर्क करने को कहा गया। सत्यम उनके कहे अनुसार करता गया। युवक सत्यम को टास्क पूरे करने के नाम पर 1 हजार, 4 हजार, 5 हजार, 40 हजार अलग-2 किश्तो मे पैसो की मांग की। सत्यम उनके द्वारा दी गई डिटेल के अनुसार पैसे भेजता रहा। अज्ञात युवको ने सत्यम को टास्क पूरा करने के बहाने पर कुल 16 लाख 43 हजार 118 रुपये हडप लिए।

      मामलें की जांच स.उप.नि. संदीप द्वारा अमल में लाई गई। दौराने जांच मामले मे धारा 109 भा.द.स ईजाद की गई।  दिनांक 11.04.2023 को आरोपी कुनाल पुत्र ललित निवासी गांव काकरिया चितौडगढ, हाल गोपाल नगर चितौडगढ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी कमीशन पर काम करता है। गिरोह मे शामिल अन्य आरोपियो को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपीः-

कुनाल पुत्र ललित निवासी गांव काकरिया चितौडगढ, हाल गोपाल नगर चितौडगढ (राजस्थान)

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 02 दिनांक 08.01.2023 धारा 420/109 भा.द.स थाना साइबर क्राइम रोहतक। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!