सोनीपत में सोमवार को गैंगवार गांव मेहंदीपुर में दिन दहाडे एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वारदात के समय युवक दुकान पर बैठा था। वारदात को कामी गांव में हुए मर्डर से जोड़ा जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में लगी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया है। मृतक पर आपराधिक कई केस दर्ज थे।

बताया गया है कि गांव मेहंदरपुर निवासी निखिल (26) सोमवार सुबह गांव में दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान दो बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दी। गोलियों की आवाज से ग्रामीण दहल उठे। इस दौरान निखिल को कई गोलियां लगी। वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर गया। बदमाश बाइक पर फरार हो गए।

निखिल के भाई व अय परिजन मौके पर पहुंचे। उसे नागरिक अस्पताल लग जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस बीच सूचना के बाद पुलिस गांव मेहंदीपुर में मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने मौके से गोलियों के खोल बरामद किए और अन्य सबूत जुटाए।

बताया जा रहा है कि निखिल की हत्या गैंगवार के चलते की गई है। पिछले दिनों गांव कामी में भी मर्डर हो गया था। उस मर्डर में शामिल दो बदमाशों के नाम निखिल की हत्या में लिए गए हैं। निखिल पर भी कई आपराधिक केस चल रहे थे। इन दिनों वह जमानत पर था। ​​​​​​उसके भाई का कहना है कि ​गैंगवार और आपसी रंजिश के चलते निखिल की हत्या हुई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!