झज्जर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 2 बच्चों की हत्या करके फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मामला झज्जर जिले के गांव मदाना खुर्द का है। सोमवार सुबह जब घर से कोई बाहर नहीं निकला तो लोगों ने घर में झांक कर देखा। तब इस वीभत्स घटना का खुलासा हुआ। एक साथ चार की मौत से गांव स्तब्ध और गमगीन है। सूचना मिलते ही झज्जर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस ने चारों शव पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिए हैं। व्यक्ति ने पूरे परिवार को खत्म करने का निर्णय क्यों लिया, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।

सूचना मिलते ही झज्जर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस ने चारों शव पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिए हैं। व्यक्ति ने पूरे परिवार को खत्म करने का निर्णय क्यों लिया, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।

मृतकों की पहचान 42 वर्षीय नरेश, उसकी 39 वर्षीय पत्नी सुमन,16 साल की बेटी अनुष्का और बेटे नमन के तौर हुई है। मौके पर पहुंचे डीएसपी नरेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि गांव मदाना खुर्द में नरेश ने अपनी पत्नी व 2 बच्चों की हत्या करने के बाद स्वयं भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

दुजाना थाना एसएचओ सुनील कुमार बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव मदाना खुर्द में नरेश नामक एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व दो बच्चों की हत्या कर खुद भी खुदकुशी कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पत्नी सुमन और बच्चों अनुष्का व नमन की हत्या किए जाने के बाद नरेश अपने भाई के यहां रोहतक चला गया।

बाद में आधी रात को घर लौटा और अपने मकान में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। पत्नी व बच्चों का गला घोंटा गया है। इनके गले पर निशान मिले हैं। वहीं बेटी अनुष्का के सिर पर चोट का निशान भी मिला है। आशंका जताई जा रही है कि उसके सिर पर भी किसी चीज से वार किया गया था। पुलिस ने चारों शव पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिए हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!