अखिल भारतीय स्टेट पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज रोहतक के पेंशनर्स ने पहले मीटिंग की इस मीटिंग में राज्य प्रधान देवराज नांदल, चेयरमैन मेहर सिंह नैन ने संगठन की मांगों के बारे में बताया


व ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले होने वाले अगले कार्यक्रमो के बारे में बताया जिनमें 21 अप्रैल 2023 को हिसार में,24 मई 2023 में रोहतक में ,9 अगस्त 2023 को गुरु ग्राम में धरना प्रदर्शन किया जाएगा । राज्य कार्यकारी प्रधान राजबीर सिंह बजाड़ ने अपने ओजस्वी भाषण में संगठित रहने वार्षिक मेम्बरशिप व संगठन में मेंबर बढ़ाने के लिए मोटीवेट किया। प्रधान महासचिव ईश्वर सिंह सैनी ने स्टेज का काम होस्ट किया व जिला प्रधान देवी सिंह देसवाल व वीरेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की ।उसके बाद डीसी कार्यालय पहुंच कर जुलुस निकालते हुए अपनी मांगों का ज्ञापन डीसी कार्यालय में देने के लिए गए।

ज्ञापन लेने के लिए डीसी रोहतक की अनुपस्थिति में डी डी पी ओ महोदय श्री जितेन्द्र कुमार ने ज्ञापन लिया । ज्ञापन कार्यकारी राज्य प्रधान राजबीर सिंह बजाड़ व जिला प्रधान देवी सिंह देसवाल, आनन्द स्वरूप व धर्मबीर सैनी ने सौंपा व उसी समय चेयरमैन मेहर सिंह नैन व अतिरिक्त राज्य प्रधान महासचिव वीरेंद्र शर्मा की उपस्थिति में ही ज्ञापन प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री हरियाणा को भिजवा दिया। इस मौके पर राज्य कार्यकारिणी के सदस्य, जिला कार्यकारिणी के सदस्य व बहुत सारे पेंशनर्स समाज के आदरणीय सदस्य मौजूद रहे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!