रोहतक में दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने 80 हजार पैसों से भरा थैला छीनने की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने पहले मोटरसाइकिल पर लिफ्ट दी और पीड़ित को अस्पताल तक पहुंचाया। इसके बाद उसका रुपयों से भरा थैला छीनकर वहां से फरार हो गए। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई है।

जिला चरखी दादरी के गांव रानीला निवासी ईश्वर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे जितेंद्र की तबियत खराब थी। इसलिए उसके बेटे को उपचार के लिए 31 मार्च को रोहतक के मानसरोवर पार्क में भर्ती करवाया था। वहीं इलाज के लिए वह घर से एक लाख रुपए लेकर रोहतक आया हुआ था। जिनमें से 20 हजार रुपए अस्पताल में जमा करवा दिए।ईश्वर सिंह ने बताया कि अस्पताल में पैसे जमा करवाने के बाद बचे हुए 80 हजार रुपए उसने थैली में रख लिए। वह रात को खाना खाने के लिए होटल में चला गया। खाना खाने के बाद वह रात करीब साढ़े 9 बजे होटल से निकला और मोटरसाइकिल सवार 2 युवक उसे मिले। उक्त युवकों ने पूछा कि कहां पर जाएंगे। जिस पर उसने अस्पताल जाने की बात कही।इस पर दोनों मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उसे बाइक पर लिफ्ट दी और अस्पताल के पास छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद तीनों लोग मोटरसाइकिल पर बैठकर अस्पताल के पास पहुंच गए। जहां पर वह मोटरसाइकिल से उतर गया। वहीं बाइक सवार दोनों युवकों ने जबरन उसका रुपयों से भरा थैला छीन लिया।

आरोपी दोनों युवक रुपयों से भरा थैला छीनकर वहां से शहर की तरफ भाग गए। जिसके बाद युवकों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। अपने स्तर पर जांच के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!