गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार की प्रतीक ग्रैंड सोसाइटी में रहने वाले दो जुड़वा बच्चों की शनिवार देर रात 25वीं मंजिल से गिरने की वजह से मौत हो गई। दोनों की उम्र 14 साल थी और 9वीं क्लास में पढ़ते थे

विजय नगर कोतवाली पुलिस के मुताबिक, प्रतीक ग्रैंड सोसाइटी की 25 मंजिल पर पारस नारायण अपने परिवार के साथ रहते हैं। फिलहाल वह किसी काम से मुंबई गए हुए हैं और बड़ी बहन और मां अंदर कमरे में थी। शनिवार की रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच ये दोनों बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे गिर गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंची विजय थाना पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही बच्चों की मां से भी पूछताछ कर रही है। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि इतनी रात बच्चे बालकनी में क्यों खेल रहे थे।इस घटना के बाद से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। दो बच्चों की मौत से सोसायटी में भी सन्नाटा पसरा हुआ है।

साथ ही पुलिस सोसाइटी के गार्ड और बिल्डिंग में रहने वाले और लोगों से भी पूछताछ कर इस परिवार के बारे में जानकारी जुटा रही है। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!