रोहतक रेलवे स्टेशन से जींद की ओर जाने वाली नरवाना पैसेंजर और जाखल पैसेंजर होली से पहले ट्रैक पर आ गई। इससे दिल्ली और जींद के बीच चलने वाले चलने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी। वहीं जींद स्पेशल ट्रेन के रद की अवधि 24 मार्च तक के लिए बढ़ा दी गई है। गाड़ी संख्या 04424 नरवाना पैसेंजर और गाड़ी संख्या 04431 जाखल पैसेंजर को जनवरी माह में कोहरे का प्रभाव बताकर रद कर दी गई थी। फिर दोबारा इसकी रद की अवधि 25 फरवरी तक बढ़ा दी गई थी। इसके बाद रविवार से दोनों ट्रेन पटरी पर आ गई हैं।
यह दोनों ट्रैक पर आने से यात्रियों को राहत मिल गई है। जबकि जींद से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 04987, 88 को रद करने की अवधि बढ़ा दी गई है। यह ट्रेन पहले 25 फरवरी तक के लिए रद की गई थी। मगर रविवार को एक बार फिर मैसेज आया कि यह ट्रेन अब 24 मार्च तक रद रहेगी।
रोहतक के दिल्ली में रेलवे लाइन के करीब मरम्मत कार्य के कारण रोहतक में शाम के समय आने वाली ट्रेन देरी से आई। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। रेलवे जंक्शन के मुताबिक, ट्रेनें मार्ग में रोके जाने के कारण अवध आसाम एक घंटे की देरी से आई। टीआर पैसेंजर 20 मिनट की देरी से, हिसार इंटरसिटी 30 मिनट की देरी से आई। कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस 45 मिनट और डीजे पैसेंजर करीब एक घंटे की देरी से आई।
