रोहतक में चोरों के हौंसले बुलंद होते जारे है पुलिस का कोई डर नहीं रहा रोहतक में स्थित सलारा मोहल्ला के एक मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। जिन्होंने रात को मंदिर में घुसकर माता का चांदी का मुकुट व छतर चोरी कर लिया। यह पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें दो चोर दिखाई दे रहे हैं। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।यह चोरी की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। जिसके अनुसार रात को दो आरोपी आए। जिन्होंने कंबल ओढ़ रखा था ताकि उन्हें पहचाना नहीं जा सके। दोनों दुबकते हुए मंदिर में दाखिल हुए। इसके बाद माता के मंदिर में जाकर चांदी का मुकुट व छत्र चोरी कर लिया। जिसके बाद दोनों वहां से चले गए।

पुजारी ने बताया कि आरोपियों ने करीब 500 ग्राम चांदी का मुकुट व 400 ग्राम चांदी का छत्तर चोरी किया है। इस चोरी का पता लगने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी। वहीं शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!