Ring Ceremony , a Hindu wedding ritual wherein bride and groom hand over their rings to each others as symbol of love

 पानीपत शहर में लड़की पक्ष ने लड़के से एक करोड़ व घर नाम करने की डिमांड की है। उनका कहना है कि वह तभी दोनों की शादी कराएंगे जब वह उनकी मांग पूरी कर देगा। युवक और युवती ने मंदिर में लव मैरिज की थी। उन्होंने यह बात सभी से छिपाई।

बता दें कि रामनगर का रहने वाला अमन ने बताया कि उसने तलावर निवासी प्रकाश नगर में कुछ महीने पहले नेहा नाम की लड़की से  मंदिर में शादी कर ली। इस बारे में दोनों के परिजनों को पता चला तो एक होटल में मिले और रस्म की तैयारी में जुट गए। इस दौरान लड़की के पिता ने कहा कि यह शादी तभी होगी, जब लड़के पक्ष के तरफ से एक करोड़ रुपए मिलेगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह झूठे केस में फंसा देंगे। इस मामले को लेकर युवक ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी में है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

15 नवंबर 2022 को उसकी दुकान पर नेहा के पिता पवन और मां मोनिका तलवार आए। जहां उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। कहा कि अगर वह उनकी लड़की के पास आया तो वे उसे जान से मार देंगे।इतना ही नहीं, दोनों ने उस पर शादी के कागज भी खत्म करने का दबाव बनाया। इसके बाद जब अमन वहां से निकल कर अपने घर पहुंचा तो देखा कि वहां भी उसके माता-पिता और पत्नी आए हुए थे। जिन्होंने वहां भी उसे धमकी दी। आरोपियों की रुपए मांग की रिकॉर्डिंग भी अमन के फूफा के फोन में मौजूद है।

अमन ने बताया कि उसकी नेहा के साथ करीब 10 साल से जान-पहचान है। जब नेहा 12वीं कक्षा की छात्रा थी, तब वह कॉलेज में प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। इसके बाद दोनों की दोस्ती, प्यार में बदल गई। अब उन्होंने शादी की थी।

मगर, उसने लड़की को इसलिए घर भेज दिया था, क्योंकि वह चाहता था कि दोनों परिवारों को शादी की बात कह कर धीरे-धीरे मना लेंगे। कोरोना काल से पहले वह टीचर था, मगर फिर नौकरी चली गई। अब वह अपना टैक्स्टाइल का काम करता है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!