सीएम सिटी करनाल में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे वेश्यावृत्ति के धंधे पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई की। शुक्रवार को पुलिस की टीम में सेक्टर 12 स्थित सुपर माल में चल रहे स्पा सेंटरों में छापेमारी की। पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान अलग-अलग स्पा सेंटरों में कई युवतियों और युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। पुलिस ने सभी को थाने ले जाकर आगामी कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक, सुपर मॉल के अंदर 10 से 15 स्पा सेंटर चल रहे थे। यहां पिछले लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। करनाल पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई की।

बता दें कि करनाल में लंबे समय से स्पा सेंटरों की आड़ में सैक्स रैकेट चलाए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा समय-समय पर इन स्पा सेंटरों पर छापेमारी भी की जाती है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भी डीएसपी मुकेश और सिविल लाइन थाना एसएचओ की अगुवाई में स्पा सेंटरों में छापेमारी की गई। शहर से सेक्टर 12 स्थित सुपर माल में तीन स्पा सेंटरों में रेड की गई। इस दौरान पुलिस को मौके पर कई युवतियां और युवक आपत्तिजनक हालत में मिले हैं। अलग-अलग स्पा सेंटर से पुलिस ने 11 लड़कियों और 4 युवकों को हिरासत में लिया है। छापेमारी में पुलिस को स्पा सेंटरों से अंदर आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने हिरासत में ली गई सभी युवतियों और युवकों मोबाइल फोन और पर्स आदि अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद पुलिस सभी को थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ की गई।

करनाल के स्पा सेंटरों में गलत काम का मामला यह कोई पहला नहीं है। इससे पहले भी स्पा सेंटरों में गलत काम की परतें खुल चुकी है। पुलिस की कार्रवाई से कुछ दिन तक धंधे बंद रहते हैं, लेकिन कुछ दिन बाद फिर देह व्यापार का धंधा जोरों से चलता है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!