हरियाणा के जिले करनाल के घरौंडा में ट्रक ने एक छात्रा को कुचल दिया। ट्रक की टक्कर के बाद पहिया उसके पेट के ऊपर से निकल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छात्रा को लेने आए उसके ताऊ ने 70 फीट की दूरी से इस घटना को अपने आंखें से देखा। छात्रा विदेश जाने के लिए आईलेट्स कर रही थी। सिविल अस्पताल में छात्रा का पोस्टमार्टम करवा अंतिम संस्कार कर दिया गया।

गांव कैमला निवासी रिटायर्ड टीचर नफे सिंह ने बताया कि उसकी 23 वर्षीय भतीजी मंजू रानी GRD सेंटर करनाल में आईलेट्स का कोर्स करती थी। 12 अक्टूबर को मंजू अपनी क्लास अटेंड करने के बाद घर लौटने के लिए जीटी रोड से सटे तुलसी पट्रोल पंप के पास उसका इंतजार कर रही थी। जब वह मंजू को लेने के लिए वहां पहुंचा, तो उसके देखते-देखते करनाल की तरफ से आ रहे एक ट्रक (HR45B6006) ने मंजू को टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया उसकी भतीजी के पेट से गुजर गया। ट्रक चालक कुछ देर के लिए मौके पर आया और उसके बाद फरार हो गया। राहगीरों की मदद से मंजू को सीएचसी घरौंडा ले जाया गया। जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हेड कांस्टेबल धर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से फरार है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!