तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव के जिला स्तरीय समारोह के अंतिम दिन भव्य नगर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। विभिन्न धार्मिक संस्थाओं ने इस शोभा यात्रा में बढ़-चढक़र लिया भाग।

 

हरियाणा ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, नगराधीश मोहित महराना, महामंडलेश्वर स्वामी कपिल पुरी महाराज, स्वामी विश्वेश्वरानंद जी महाराज, सुभाष तायल, विपिन गोयल ने शोभायात्रा के आरंभ होने से पूर्व पवित्र गीता ग्रंथ की पूजा अर्चना की। इसके उपरांत दुर्गा भवन मंदिर से नगर शोभा यात्रा को हरियाणा ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई शोभायात्रा कलाकारों द्वारा आकर्षक रासलीला व नृत्य प्रस्तुत किया गया। शोभायात्रा में अलग-अलग आकर्षक झांकियों को शामिल किया गया था। शोभा यात्रा दुर्गा भवन मंदिर से आरंभ होकर शांतमई चौक, गोहाना अड्डा, सुभाष रोड, अंबेडकर चौक, सोनीपत स्टैंड से होती हुई पं. श्रीराम शर्मा रंगशाला में पहुंची। 

पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार द्वारा गीता के अमर संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कुरूक्षेत्र में अंतराष्टï्रीय गीता महोत्सव तथा जिला स्तर पर भी तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव आयोजित करवाए जा रहे हैं। गीता का संदेश से विश्व की सभी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। हमें भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए इस अमर संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करना है। गीता केवल एक पवित्र ग्रंथ ही नहीं है बल्कि यह जीवनशैली है। गीता के संदेश में मनुष्य को निस्वार्थ भाव से कर्म करने का संदेश दिया गया है। 

पं. श्रीराम शर्मा रंगशाला में नगर शोभा यात्रा के पहुंचने पर नागरिकों व अधिकारियों ने स्वागत किया। पवित्र ग्रंथ गीता को रथ से मुख्य मंच तक लाया गया, जहां पर पूजा अर्चना की गई। इस दौरान नगराधीश मोहित महराना, महामंडलेश्वर स्वामी कपिल पुरी महाराज, स्वामी विश्वेश्वरानंद जी महाराज, सुभाष तायल, विपिन गोयल, अक्षित, स्नेह गोयल, अमित नागपाल, राहुल, निशांत, अमन, ऋषभ जीवन दास, अमृता कृपा दास, मनोहर मुरारी दास, शंकर नारायण दास, महा सुन्दर दास, देवेंद्र नाथ दास, अंगत कोचर, अनिल स्वामी, जगदीश चन्द्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!