सोनीपत जिले में गोहाना के गांव शामड़ी में शराब पीने से 5 लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां 4 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 3 गांव शामड़ी के रहने वाले हैं, जबकि चौथा उनका रिश्तेदार गांव बुड़शाम का रहने वाला बताया गया है।

घटना का पता लगने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में कच्ची शराब पीने से मौत होने की बात सामने आ रही है। ग्रामीण शराब कहां से लेकर आए, इसकी जांच की जा रही है।

गांव शामड़ी निवासी सुरेंद्र (41), सुनील (38), अजय (37) व बंटी तथा एक अन्य ने सोमवार रात को पानीपत में एक साथ शराब पी थी। मृतकों में चौथा व्यक्ति गांव बुड़शाम निवासी अजय का रिश्तेदार था। शराब पीने के बाद पांचों घर जाकर सो गए थे।

रात को उनकी तबियत बिगड़ गई। उनको उल्टी शुरू हो गई। मंगलवार सुबह सुरेंद्र, सुनील, अजय और उसका रिश्तेदार मृत मिले। बंटी की हालत गंभीर थी, उसे भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

एक साथ 4 लोगों की मौत होने से गांव में मातम का माहौल है। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि ग्रामीणों ने कच्ची शराब पी थी। वे शराब कहां से लेकर आए, उसको लेकर जांच की जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!