हरियाणा BJP संसदीय दल की मीटिंग में MP राव इंद्रजीत सिंह CM मनोहर लाल पर भड़क गए। उन्होंने स्टेट इंचार्ज बिप्लब देब की मौजूदगी में CM से पूछा कि वादे के बाद भी गुरुग्राम में अभी तक डिफेंस यूनिवर्सिटी नहीं बनी है। न ही खेड़की दौला से टोल प्लाजा को हटाया गया है। हालांकि CM ने उन्हे आश्वासन दिया कि जल्द ही यह काम पूरे हो जाएंगे।

संसद के शीतकालीन सत्र में राज्य के मुद्दों को उठाने के लिए हरियाणा भाजपा ने यह मीटिंग बुलाई गई थी। मीटिंग में तय किया गया कि संसद के दोनों सदनों में हरियाणा के मुद्दों को उठाया जाएगा। सांसदों को स्टेट इंचार्ज बिप्लब ने मुद्दे भी आवंटित किए।

दोनों सदनों में हरियाणा के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए पार्टी ने एक खास रणनीति बनाई है। इस रणनीति के तहत लोकसभा और राज्यसभा में मुद्दों को उठाया जाएगा। लोकसभा में हरियाणा के सांसदों के द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों को राज्यसभा में MP पूरा समर्थन करेंगे। इसके लिए राज्यसभा सांसदों को जिम्मेदारी दी गई।

राज्यसभा सांसद DP वत्स को डिफेंस और मेडिकल के मुद्दे उठाने की जिम्मेदारी दी गई है। राव इंद्रजीत को सांसद निधि और सुनीता दुग्गल व कृष्ण लाल पंवार को SC-ST के मुद्दों को उठाने की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही यह भी कहा गया है कि सांसद मुद्दों को शालीनता पूर्वक उठाएंगे।

लगभग 2 घंटे चली बैठक में BJP नेताओं ने पार्टी की आगामी नगर निगम व 2024 विधानसभा व लोकसभा चुनाव से संबंधित रणनीति पर मंथन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री की उपस्थिति में एक छोटी टोली की बैठक भी रखी गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और संगठन मंत्री ने संसदीय बोर्ड की बैठक में रखे जाने वाले कुछ बिंदुओं पर पहले ही चर्चा की।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!