रेवाड़ी जिले के कस्बा बावल से एक परिवार पर ईंट-पत्थर बरसाने का VIDEO सामने आया है। वीडियो में करीब 10 लोग छत पर खड़े होकर अपने ही पड़ोसी के घर पर पत्थर बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी को शिकायत दी है। साथ ही सबूत के तौर पर वीडियो भी भेजा गया है।

बावल के मोहल्ला हसनपुरा निवासी किरण देवी ने आरोप लगाया कि उनका काफी दिनों से एक गली को लेकर पड़ोस के ही अनिल के परिवार के साथ विवाद चला आ रहा है। किरण का आरोप है कि अनिल के परिवार के लोग उन्हें बार-बार जान से मारने की धमकी देते हैं। बीते दिन आरोपियों ने छत पर खड़े होकर करीब 5 मिनट तक उनके घर पर खूब ईंट-पत्थर बरसाएं। इतना ही नहीं इस पत्थरबाजी में उनके ही पड़ोस के एक शख्स को चोटें भी लगी। जबकि उनकी छत पर रखा सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

किरण का आरोप है कि 3 नवंबर को भी आरोपियों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की थी। जिसको लेकर उन्होंने पहले ही बावल थाना में शिकायत दी हुई है। किरण ने आरोप लगाया कि आपराधिक प्रवृति के लोगों को अपने घर बुलाकर अब फिर से उनके घर पर पत्थरबाजी की गई है। किरण ने इसकी शिकायत अब एसपी राजेश कुमार को दी है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!