रोहतक पुलिस की टीम ने पुराना बस अड्डा रोहतक के नजदीक हुई लूट की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना शहर रोहतक निरीक्षक देशराज सिंह ने बताया कि काट मंडी निवासी अमन ने शिकायत दर्ज करवाई जिसके आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 15.11.2022 को रात करीब 9.30 बजे अमन हिसार बाईपास से होते हुए अपने घर काट मंडी की तरफ जा रहा था। अमन जब पुराना बस स्टैण्ड नजदीक पट्रोल पंप के पास पहुंचा तो अजय उर्फ जेकी व पोनी ने अमन का रास्ता रोक लिया। अजय ने टूटी हुई कांच की बोतल अमन की गर्दन पर लगाकर जान से मारने की धमकी देते हुए अमन के जेब से करीब 700 रुपये व मोबाईल फोन जबरदस्ती निकालकर मौके से फरार हो गए।
मामले की जांच स.उप.नि. संदीप द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 16.11.2022 को आरोपी अजय उर्फ जेकी पुत्र सुरेश निवासी कच्ची गढी मौहल्ला रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे दूसरे आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
