रोहतक में गुरुवार को हुई नगर निगम हाउस मीटिंग काफी हंगामेदार रही। पार्षदों ने अपने-अपने इलाकों से संबंधित मुद्दे रखे। साथ ही नाराज पार्षदों ने आरोप लगाया कि उनके काम नहीं हो रहे हैं। वे सिर्फ नाम-नाम के पार्षद हैं।
साथ ही शहर में बंदरों और कुत्तों को पकड़ने का भी टेंडर दिया जाएगा ताकि लोगों को राहत मिल सके। शहर के कई इलाकों में वेंडिंग जोन भी बनाए जाएंगे, जहां रेहड़ी लगाने की अनुमति नहीं लेनी होगी। हाउस मीटिंग में अवैध कॉलोनियों को अप्रूव करने की भी मांग उठी।
मेयर मनमोहन गोयल ने कहा कि शहर की मुख्य सडकों को पूरी बनाने का प्रस्ताव मीटिंग में रखा गया है। साथ ही पार्षदों को हर 6 महीने में वार्ड में रिपेयरिंग के काम के लिए 25-25 लाख रुपए मिलेंगे। शहर में पेड पार्किंग भी बनाई जाएगी। जिसके लिए जगह चिह्नित की जा रही है।
नगर निगम के कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि अब कम्युनिटी सेंटरों को भी लीज पर दिया जाएगा। इसके लिए प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसमें एक निश्चित लीज की राशि भी निर्धारित होगी ताकि इससे निगम को फायदा हो सके।
