रोहतक में एक महिला से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। फोन पर बात करते हुए पहले एनी डेस्क डाउनलोड करवाया और फिर फोन को हैक करके 1 लाख 97 हजार रुपए की धोखाधड़ी की। जिसका पता लगने के बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी।
रोहतक की कैलाश कॉलोनी निवासी निधि कौशिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास 22 अक्टूबर को एक फोन आया। फोन पर सामने वाले ने कहा कि वह बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग से बोल रही है। उसने कहा कि फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाई गई है। इसके लिए एक्सिज बैंक की एप डाउनलोड कर लें।
निधि ने कहा कि उसके कहे अनुसार एप से क्रेडिट कार्ड ओपन करवा लिया। इसके बाद लिमिट बढ़ने का मैसेज भी प्राप्त हुआ। साथ ही डमी अकाउंट बनवाया, जिसमें 49 हजार अकाउंट बढ़ा हुआ दिखेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद फोन पर बात करने वाली ने एनी डेस्क एप डाउनलोड करवा दिया।

एनी डेस्क एप डाउनलोड करवाकर फोन को हैक कर लिया और कुछ देर में सेविंग अकाउंट से 50 हजार डेबिट हो गए। इसी तरह बातों में उलझाकर कहा कि 50 हजार अकाउंट में वापस आ जाएगा, लेकिन जब क्रेडिट कार्ड के बैलेंस पर ध्यान गया तो पता चला कि उससे तनी बार में 49000-49000 रुपS निकाले गए हैं।
निधि कौशिक ने कहा कि ठगी का शिकार होने के बाद बैंक में शिकायत की, लेकिन उसका भी कोई फायदा नहीं हुआ। टोल फ्री नंबर पर शिकायत करके क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक करवा दिया। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
