Rohtak: साइबर ठग लोगों को लुभावने ऑफर देकर अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे में सावधानी बरतकर ही धोखाधड़ी से बचा जा सकता है। रोहतक पुलिस ने भी जागरूकता के लिए एडवाइजरी जारी की है। खासकर लुभावने लोन के ऑफर व अन्य ऑनलाइन गतिविधियों में ध्यान रखें। ताकि किसी भी धोखाधड़ी से सुरक्षित बचा जा सके।

SP उदय सिंह मीना ने कहा कि साइबर अपराधियों से बचने के लिए खुद को जागरूक व सावधान रखने की आवश्यकता है। आज के समय ठग साइबर अपराध अलग-अलग तरीके अपनाते हैं और लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। इसलिए अधिक सावधानी की जरूरत है।

फोन में प्राप्त OTP या बैंक संबंधी जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा ना करें। ना ही किसी फोन में प्राप्त किसी अंजान लिंक आदि पर क्लिक करें। सोशल मीडिया (फेसबुक तथा इंस्टाग्राम) पर प्राइवेसी सिक्योरिटी लगाकर रखे। अपने अकाउंट का मजबूत पासवर्ड बनाएं और समय-समय पर बदलते रहें।

अगर किसी ऑनलाइन ऐप से लोन ले रहे हैं तो सावधान रहें। क्योंकि पहले ये ऐप चंद मिनट में ऑनलाइन लोन देते हैं और लोन अप्रूवल करवाने के नाम पर एप्लीकेशन इंस्टॉल करवाकर फोन हैक कर लेते हैं। इसके बाद फोन से सभी निजी डेटा चुरा लेते हैं। इसके बाद लोन लेने वाले ग्राहक के परिजनों या दोस्तों को अश्लील मैसेज भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हैं।

हर किसी एप्लीकेशन से लोन नहीं लेना चाहिए और लोन लेने से पहले सभी शर्तों को पढ़ना चाहिए। क्योंकि लोन अप्रूवल करवाने के लिए एप्लीकेशन इंस्टॉल करवाकर हैकर फोन का सारा डाटा चुरा लेते हैं। इन चीजों को ध्यान में रखना चाहिए। ताकि साइबर ठगी का शिकार होने से बच सकें।

अगर किसी प्रकार की ऑनलाइन ठगी हो जाती है, तो तुरन्त नेशनल साइबर ठगी शिकायत पोर्टल नंबर 1930 पर कॉल करें और www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाएं। जितनी जल्दी हो सके 1930 या डायल 112 पर शिकायत करें या फिर नजदीक पुलिस स्टेशन में जाकर साइबर हेल्प डेस्क अथवा साइबर क्राइम थाना की मदद ले सकते हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!