करनाल में नेशनल हाईवे 44 पर नमस्ते चौक के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। एक डबल डेकर टूरिस्ट बस हाईवे पर खराब खड़े ट्राले से जा टकराई। आसपास के लोगो ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हो गई। है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

आज शुक्रवार सुबह एक टूरिस्ट बस कश्मीर से दिल्ली की तरफ जा रही थी। करनाल के नमस्ते चौक में फ्लाई ओवर पर खराब खड़े ट्राले से टूरिस्ट बस टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्राला बस के अंदर 6 फीट तक घुस गया। बस के ड्राइवर अरविंद ने मौके पर ही दम तोड़ गया। जबकि कंडक्टर विक्की ने अस्पताल में दम तोड़ा। दोनों पठानकोट के रहने वाले थे। वहीं टूरिस्ट बस से सवारियों को बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। चूंकि बस में एक ही दरवाजा था और वह क्षतिग्रस्त हो चुका था। इसलिए सवारियों को बस की खिड़की तोड़कर बाहर निकालना पड़ा।

बताया जा रहा है कि ट्राले का टायर फटा था। ड्राइवर हाईवे पर ट्राले को छोड़कर मिस्त्री को लेने चला गया था। उसने कोई भी इंडिकेशन नहीं दिया था कि यहां पर ट्राला खराब खड़ा है, ताकि दूसरे वाहनों को इसके बारे में जानकारी हो सके। ट्राला ड्राइवर की यही लापरवाही टूरिस्ट बस के यात्रियों पर भारी पड़ गई। बस में तीस से 35 सवारियां थी।

हाईवे पर हादसे की सूचना के बाद मौके पर एबुलेंस पहुंच गई। करीब 12 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके साथ ही पुलिस ने मृतक बस चालक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!