हरियाणा के रोहतक जिले के सुनारिया चौक पर शुक्रवार देर शाम एक हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगाने से स्कूटी सवार मां-बेटा सड़क पर गिर गए और पिकअप मां के सिर के उपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में बैंक कर्मी बेटे को गंभीर चोट आई है। उसको कई जगह फ्रैक्चर हुआ है।

हादसे के तुरंत बाद आरोपी पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बैंक कर्मी को तुरंत पीजीआई भिजवाया। महिला के शव को शवगृह भिजवाया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपी पिकअप ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज करके पोस्टमॉर्टम के बाद शनिवार सुबह शव परिजनों को सौंप दिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!