जम्मू-कश्मीर के उधमपुर शहर में एक बस स्टैंड पर खड़ी यात्री बस में विस्फोट के बाद अलर्ट बढ़ाया गया है। माता वैष्णो देवी भवन की सुरक्षा बढ़ाई गई है। कटरा में भी सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। जम्मू बस स्टैंड पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है कई टीमें बसों की जांच भी कर रही हैं।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के उधमपुर शहर में एक बस स्टैंड पर खड़े एक वाहन में वीरवार सुबह विस्फोट हुआ। हादसे में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है… सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजकर 40 मिनट पर यह विस्फोट हुआ। किसी के हताहत होने की अभी कोई खबर नहीं है। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। उधमपुर शहर में कुछ घंटों के भीतर हुआ यह दूसरा विस्फोट है। दोमेल चौक पर एक पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक बस में बुधवार रात विस्फोट होने से दो लोग घायल हो गए थे।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!