बच्चे डोसा बहुत ही चाव से खाते हैं। सब्जियां, दालें या फिर कोई चीज खाने में भले ही वह आनाकानी करते हों, लेकिन डोसा खाने के बहाने ढूंढते हैं। अगर आप बच्चों के लिए कुछ हैल्दी बनाना चाहती हैं तो चीज डोसा बनाकर उन्हें खिला सकती हैं। चीज डोसाहैल्दी और टेस्टी रेसिपी है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में…
सामग्री
पनीर – 300 ग्राम
मेथी दाना – 3 चम्मच
हरी मिर्च – 1
चावल – 5 कप
रिफाइंड तेल – 1 कप
हरा धनिया – 1 कप
प्याज – 2
उड़द की दाल – 3 कप
नमक – स्वादअनुसार
बनाने की विधि
1. सबसे पहले आप चावल और उड़द की दाल को 5-6 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
2. मेथी दाना भी किसी बर्तन में भिगोकर रख दें।
3. तीनों चीजें जब अच्छे से भीग जाएं तो इन सारी चीजों से एक पेस्ट तैयार कर लें।
4. पेस्ट में नमक मिलाएं। नमक मिलाकर पेस्ट को 8-9 घंटे के लिए रख दें।
5. इसके बाद आप पनीर को कद्दूकस कर लें और प्याज काटकर किसी बर्तन में रख दें।
6. फिर पनीर, प्याज, धनिया और हरी मिर्च मिक्स कर लें।
7. एक पैन में दाल से तैयार किया गया पेस्ट फैला दें।
8. पेस्ट के किनारों पर तेल लगाएं। पनीर से तैयार किया गया मिश्रण डालें।
9. दोनों तरफ से ब्राउन हो जाने तक डोसा सेक लें।
10. जैसे दोनों तरफ से डोसा ब्राउन हो जाए तो उसे किसी बर्तन में निकाल लें।
11. आपका डोसा बनकर तैयार है। गर्मा-गर्म चटनी के साथ सर्व करें।

