पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा ने कहा कि सरकार द्वारा नशीले पदार्थों की रोकथाम के दृष्टिïगत राज्य कार्य योजना तैयार की गई है, जिसके अंतर्गत मांग व आपूर्ति पर नियंत्रण के लिए विभिन्न समितियां गठित की गई है। पुलिस द्वारा विभिन्न रैड की गई है तथा नशीले पदार्थ जब्त भी किये गए है। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले व्यक्तियों के परिजन प्रशासन व पुलिस का सहयोग करें तथा गांव में ऐसी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना दें ताकि नशा करने वाले व्यक्तियों की लत को छुड़ाया जा सके और नशीले पदार्थों की आपूर्ति में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्घ कार्रवाई की जा सके।
इस अवसर पर उपमंडलाधीश राकेश कुमार सैनी, दलबीर सिंह फौगाट एवं सुभाष चंद्र, नगराधीश मोहित महराना, पुलिस उपाधीक्षक डॉ. रविंद्र, जिला न्यायवादी राजेश गिल, सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला, जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र मलिक, जिला समाज कल्याण अधिकारी महाबीर गोदारा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
