पानीपत में रविवार को किसान महापंचायत और हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने रूट डायवर्जन किया है। किसान महापंचायत का आयोजन GT रोड स्थित नई अनाज मंडी में होगा। SI की लिखित परीक्षा के लिए जिलेभर में 30 सेंटर बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों को सेंटर तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसलिए पुलिस ने किसानों के साथ मीटिंग कर महापंचायत में पहुंचने के लिए रूट तय किए हैं। पुलिस के साथ किसानों के वॉलिंटियर्स भी ट्रैफिक व्यवस्था को संभालेंगे।

SP शशांक कुमार सावन ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पानीपत में रविवार 26 सितंबर को GT रोड स्थित नई अनाज मंडी में किसान महापंचायत का आयोजन होगा। महापंचायत में सभी जगह से किसानों के पहुंचाने का अनुमान है। इसी दिन हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा भी आयोजित होगी। इस परीक्षा में कई जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

दो पालियों में होगी परीक्षा
SI परीक्षा की सुबह की पाली के समय ही अधिकतर किसान महापंचायत में पहुंचेंगे। महापंचायत और परीक्षा को देखते हुए रूट डायवर्ट किया गया है। ताकि शहर के यातायात को सामान्य बनाने के साथ अभ्यर्थियों का समय से परीक्षा केंद्र पहुंचना सुनिश्चित किया जा सके। किसान मोर्चा से मीटिंग की गई है। इसके बाद रूट तय किए हैं। यातायात व्यवस्था में पुलिस के साथ किसान वॉलिंटियर्स भी सहयोग करेंगे। इन वॉलिंटियर्स की सूची प्राप्त हो चुकी है।

इन मार्गों से महापंचायत में पहुंचेंगे किसान

  • असंध-जींद साइड से असंध नाका से नहर बाईपास, NFL नाका से वाया सिवाह बाईपास से नई अनांज मंडी पहुंचेंगे
  • गोहाना-रोहतक की ओर किसान डाहर बाईपास सिवाह से होकर महापंचायत स्थल पर पहुंचेंगे
  • करनाल-कुरुक्षेत्र से आने वाले किसान GT रोड टोल प्लाजा से फ्लाईओवर पुल का प्रयोग कर BBMB कट से पहुंचेंगे
  • सनोली और UP से आने वाले किसान छाजपुर चौटाला रोड से होकर नई अनांज मंडी पहुंचेंगे
  • सोनीपत-दिल्ली से आने वाले किसान GT रोड से सीधा महापंचायत स्थल पर पहुंचेंगे
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!