चुलकाना गांव में शराब फैक्ट्री की ओर से गंदा पानी ड्रेन में डाला जा रहा है। इसको लेकर एक बार नहरी विभाग कार्रवाई भी कर चुका है। उसके बाद भी फैक्ट्री मालिक की ओर से गंदा पानी ड्रेन में डाला जा रहा है। वहीं, गांव के निवर्तमान सरपंच मदन शर्मा, कवर सिंह, काला, बिजेंद्र, रामकुमार, बलवान, भूषण, रकम सिंह, सतपाल, बल्ली, महाबीर, सुनील, बिल्लू मेंबर, हवा सिंह, गुलशन, मंजीत, लाला आदि ने बताया कि फैक्ट्री की ओर से केमिकल का गंदा पानी एसटीपी की ड्रेन में पाइप लगाकर काफी समय से छोड़ा जा रहा है।

केमिकल के पानी से ड्रेन में दलदल और गंदगी को बुरा हाल है। जिसके कारण किसानों की फसल खराब हो रही है। गांव का भू-जल ख़राब हो रहा है। जिसके चलते गांव में एलर्जी की बीमारी फैल रही है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह फैक्ट्री के बाहर अनिश्चित काल तक धरना देंगे। चुलकाना पीएचसी की माने तो गांव का पानी ख़राब होने के कारण एलर्जी के मरीज आ रहेे है। वहीं, मौसम में बदलाव आने के बाद बुखार, खासी, जुकाम के केस भी आ रहे हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!