जयपुर में शुक्रवार सुबह अजमेर हाईवे पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने एलपीजी गैस से भरे टैंकर में धमाका हो गया। हादसे में 7 लोग जिंदा जल गए और 35 लोग झुलसे हैं। टैंकर को एक ट्रक ने टक्कर मारी थी। टैंकर से बाहर निकलने के बाद 200 मीटर दूर तक गैस फैल गई और अचानक आग पकड़ ली। इसके साथ ही पूरा इलाका आग का गोला बन गया।

जानकारी के अनुसार टैंकर सुबह करीब अजमेर से जयपुर की ओर आ रहा था। सुबह करीब 5.44 मिनट पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने से वह वापस अजमेर की ओर यू-टर्न ले रहा था। इसी दौरान जयपुर से आ रहा ट्रक टैंकर से भिड़ गया।

हादसे में 40 से ज्यादा गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। कई गाड़ियां ऐसी थीं जिनमें से लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। टैंकर के पीछे चल रही एक स्लीपर बस और हाईवे के किनारे मौजूद पाइप फैक्ट्री भी जल गई। धमाके और आग के कारण हाईवे बंद किया गया है। हादसे की जगह गैस फैलने से रेस्क्यू में काफी परेशानी आई।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!