गुरुग्राम में बुधवार शाम 7 बजे बीपीटीपी पार्क शीरीन में सोसाइटी का एक 5 साल का बच्चा मिवाश परिजनों के बिना अकेला ही सोसाइटी के स्विमिंग पूल में स्विमिंग करने आया था। जैसे ही वह पानी में उतरा तो वह कुछ क्षण बाद ही डूब गया। इस दौरान सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि लाइफगार्ड भी आस पास घूम रहा है, लेकिन उसका ध्यान बच्चे की तरफ नहीं गया।

कुछ देर बाद एक महिला अपने बच्चे के साथ स्विमिंग पूल में उतरती है और उसकी नजर उस बच्चे पर पड़ती है। इसके बाद महिला ने चिल्ला कर आसपास के लोगों को डूबे बच्चे के बारे में बताया। फिर लाइफ गार्ड आता है और आनन फानन में मिवाश को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया जाता है। वहां बच्चे की मौत हो जाती है।

बच्चे के परिजन व सोसाइटी निवासी अब सोसाइटी की सिक्योरिटी पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। गुरुग्राम सेक्टर 10 थाना पुलिस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचती है और जांच में जुट जाती है। बच्चे के शव का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!