रोहतक पुलिस की टीम ने इन्सटाग्राम के माध्यम से 40 हजार रुपये की हुई ठगी के मामले मे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि चिडी निवासी किताब की शिकायत के आधार पर थाना लाखनमाजरा मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 24.03.2026 को किताब ने इन्सटाग्राम पर गाय खरीदने का विज्ञापन देखा। किताब ने विज्ञापन मे दिये हुये फोन पर सम्पर्क किया और गाय खरीदने के लिये 30 हजार रुपये मे सौदा किया। किताब से स्कैनर के माध्यम से अलग-अलग ट्राजैक्शन से कुल 40 हजार रुपये ट्रासंफर करवा लिये।
मामले की जांच स.उप.नि प्रवीन द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 04.05.2026 को आरोपी साहूद पुत्र मुद्दीन निवासी जुरहेरी जिला डींग राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से ठगी की रकम 40 हजार रुपये बरामद हुये है। गिरोह मे शामिल रहे आरोपी मुस्तकीम को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपीः-
साहूद पुत्र मुद्दीन निवासी जुरहेरी जिला डींग राजस्थान
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 48 दिनांक 30.03.2026 धारा 318(4), बीएनएस थाना लाखनमाजरा
