पुलिस को चिढ़ाता दिखा स्टेंटबाज…
पुलिस को दी खुली चुनौती
बोला – जो फेमस होते है उनसे लोग चिढ़ते है

सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाहत जब कानून के डर पर भारी पड़ जाए, तो नतीजा कितना खतरनाक हो सकता है, इसका उदाहरण पानीपत में सामने आया है। इंस्टाग्राम पर दुकान के प्रमोशन के लिए पुलिस गाड़ी के सामने फायर स्टंट करने वाला आरोपी बाइक सेलर जमानत पर छूटते ही फिर सुर्खियों में आ गया।

आरोपी ने न सिर्फ दोबारा स्टंट किया, बल्कि मीडिया को भी ताना मारते हुए कहा कि उसकी फ्री में इतनी पब्लिसिटी और प्रमोशन करने के लिए धन्यवाद। आरोपी का यह बयान पुलिस कार्रवाई को खुली चुनौती देने जैसा माना जा रहा है।

दरअसल, कुछ दिन पहले आरोपी ने पुलिस जिप्सी के सामने बाइक से आग वाला स्टंट किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के दौरान जब आरोपी को मीडिया के सामने पेश किया गया, तो उसके चेहरे पर काला कपड़ा ढका हुआ था।

हैरानी की बात यह रही कि जेल से बाहर आते ही आरोपी ने फिर वही काला कपड़ा चेहरे पर बांधा और कैमरों के सामने व्यंग्यात्मक अंदाज में बयान दिया। इसके कुछ घंटों बाद उसने दोबारा स्टंट कर वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

इस मामले पर पानीपत पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने कहा कि कानून की अवहेलना और इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीआईए और साइबर सेल को सक्रिय कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ जल्द दोबारा केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!