रोहतक, 21 मई। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन (डी.बी.ए.) के तत्वावधान में 34 वीं जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 22 मई से 26 मई तक किया जाएगा। डी.बी.ए., रोहतक के अध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेविका व रंश किया की एमडी प्रीति बंसल 22 मई को स्थानीय दिल्ली रोड, आई.एम.टी. स्थित एस.आर.एस. पब्लिक स्कूल में सुबह 9.00 बजे करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष व हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया उपस्थित रहेंगे।
जिलाध्यक्ष पंवार ने बताया कि इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-09, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 और सीनियर ओपन आयु वर्ग के मुकाबलों में लगभग 400 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में चयनित होने वाले खिलाड़ी आगामी प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिला रोहतक का प्रतिनिधित्व करेंगे। 26 मई को समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि, रोहतक के उपायुक्त सचिन गुप्ता विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।
