हरियाणा में गर्मी ने फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। शनिवार को भिवानी 44.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा।

मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इसके बाद तीन दिन तक मौसम के लगातार बदलते रहने की संभावना है। जिसके चलते प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना है। बादल छाए रह सकते हैं, तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने अगले चार दिन (18 मई से 21 मई तक) बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि 18 मई को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 19-21 मई को मौसम बदलेगा और विभिन्न जिलों में बारिश होगी।

पूर्वानुमान के अनुसार 19 मई को प्रदेश के 12 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात) में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है।

20 मई को 2 जिलों पंचकूला और यमुनानगर में 25 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है। जबकि 20 जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है।

21 मई को राज्य के 13 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात) में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है. इसके अलावा अन्य 9 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!