झज्जर। हरियाणा के झज्जर में STF रोहतक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टाटा हैरियर गाड़ी से करीब 25 हजार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। टीम ने बहादुरगढ़-रोहतक नेशनल हाईवे पर रोहद टोल प्लाजा के पास गाड़ी को रोककर तलाशी ली। इसमें भारी मात्रा में कारतूस मिलने के बाद पुलिस ने गाड़ी में सवार कई लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक युवती भी शामिल बताई जा रही है।

32 बोर और 315 बोर के कारतूस मिले

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई DSP शमशेर दहिया और इंस्पेक्टर योगेंद्र दहिया की अगुवाई में की गई। गाड़ी से बरामद सभी कारतूस 32 बोर और 315 बोर के बताए जा रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में कारतूस मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं।

सिरसा के गन हाउस से खरीदकर UP ले जाने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी और सूत्रों के अनुसार, आरोपी सिरसा के एक गन हाउस से कारतूस खरीदकर उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में कारतूस किस उद्देश्य से ले जाए जा रहे थे और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

कारतूसों की सप्लाई चेन खंगाल रही STF

STF गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में कारतूसों की खरीद, उनके दस्तावेज, सप्लाई नेटवर्क और उत्तर प्रदेश में उनकी डिलीवरी से जुड़े पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। मामले में पुलिस की आधिकारिक विस्तृत जानकारी और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!