कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में रात 2 बजे CIA-1 और 2 बदमाशों के बीच लिंक रोड पर मुठभेड़ हो गई। क्रॉस फायरिंग में दोनों बदमाशों की टांगों में गोलियां लगीं हैं। घायल अवस्था में दोनों को पहले CHC शाहाबाद और फिर LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है

बदमाशों की पहचान पटियाला के सोनू राम और कुरुक्षेत्र के अभिजीत के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक फिरौती के इरादे से दोनों बदमाश शहर में दाखिल हुए थे। दोनों काका राणा गैंग के शूटर हैं। उनको शहर में किसी व्यापारी के घर फायरिंग करने का टास्क मिला था।

CIA-1 की टीम को शरीफगढ़ के पास लिंक रोड पर 2 संदिग्धों के घूमने का इनपुट मिला था। CIA-1 की टीम ने मौके पर पहुंचकर उनकी घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग की और दोनों को घायल कर दबोच लिया।

टीम ने दोनों बदमाशों को काबू कर CHC शाहाबाद पहुंचाया, जहां से उनको LNJP अस्पताल रेफर कर दिया है। यहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस की टीम बदमाशों पर नजर रखे हुए है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा होगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!