कुंडली थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बहनों की गैंगरेप के बाद हत्या करने के मामले में चारों आरोपी पांच दिन के रिमांड पर हैं। जैसे-जैसे पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, उससे 5 अगस्त की काली रात की एक-एक सच्चाई सामने आ रही है। दो सगी बहनों के साथ दरिंदगी करने की साजिश रचने वाला मुख्य दरिंदा अरुण है। अरुण को दोनों बहनों की हंसी खटक रही थी। वह दोनों बहनों की हर गतिविधियों पर अपनी गंदी नजर रखता था।

उसने ही 5 अगस्त की शाम को गैंगरेप के लिए अपने साथी फूलचंद, दुखन व रामसुहाग को तैयार किया था। शाम 8 बजे के आसपास चारों ने कमरे के बाहर बरामदे में बैठकर रेप करने की साजिश रची थी। जिस समय उनके दिमाग में यह गंदी उपज पैदा हो रही थी, उस दौरान दोनों बहनें अपनी मां व भाइयों के साथ हंसी मजाक कर रही थी। बहनों की हंसी दरिंदे अरुण की आंखों में खटक गई। दोनों बहने अपनी मां के साथ कमरे में सो गई और उसके तीनों भाई कमरे की छत पर सोने के लिए चले गए। रात 1 बजे तक चारों दरिंदे बरामदे में घूमते रहे, लेकिन अंदर जाने का मौका नहीं मिला।

गैंगरेप व हत्या की साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी दरभंगा का अरुण है। अरूण कई दिन से दोनों बहनों को अपनी हवस का शिकार बनाने की प्लानिंग कर रहा था। वह अक्सर दोनों बहनों पर अपनी गंदी नजर रखता था। कमरे से बाहर जब दोनों बहने बैठती तो अरूण उन पर ही अपनी नजर रखता। अरुण ने ही अपने दोस्तों से कहा था कि आज रात को मौका मिलेगा तो सभी मिलकर मसल देंगे और जमकर मजा चखेंगे। आरोपियों ने कहा कि यदि उनकी मां सांप काटने की बात नहीं मानती तो वे उसे भी मार देते। उन्होंने सोच लिया था कि किसी भी हालत में इस राज को उजागर नही होने देना है।

पुलिस ने अरुण के कमरे से खून से सने कपड़े बरामद किए : दो बहनों के साथ हुए गैंगरेप और हत्या के मामले में पुलिस सबूत जुटा रही है। गुरुवार को कुंडली थाना पुलिस ने हत्या आरोपी अरुण के कमरे से दोनों बहनों के खून से सने कपड़े बरामद किए है। पुलिस जांच में और भी अहम सबूत मिल सकते है।

बिहार से कुंडली में परिवार के साथ मजदूरी करने आई एक महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह अपने सात बच्चों के साथ किराए के कमरे में रहती है। उसके पास चार लड़के व तीन लड़की हैं। एक लड़की की शादी कर रखी है। पांच अगस्त की रात वह अपनी 13 व 15 साल की दो बेटियों के साथ कमरे में सो रही थी।

इस बीच उनके साथ वाले कमरे में रहने वाले अरुण कुमार, फूलचंद, दुखन व रामसुहाग उनके कमरे में घुस गए। दो युवकों ने उनकी बेटियों का मुंह दबा लिया। उसे चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद चारों युवकों ने बारी-बारी से उसकी बेटियों के साथ दुष्कर्म किया। जब उसकी बेटियां चिल्लाने लगी तो उनके मुंह में कीटनाशक।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!