प्रदेश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाले जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथियों के नाम तय कर दिए गए हैं। लेकिन खास बात यह है कि जिन जिलों में किसान आंदोलन चल रहा है, वहां सरकार के मंत्री ध्वजारोहण नहीं करेंगे। ताकि विवाद से बचा जा सके। इन जिलों में साेनीपत, झज्जर, रोहतक, जींद, कैथल, सिरसा, कुरुक्षेत्र शामिल हैं। इन जिलों में मंडलायुक्त व उपायुक्त ध्वजारोहण करेंगे। जबकि, सीएम, डिप्टी सीएम व मंत्री ऐसे जिलों में ध्वजारोहण करेंगे, जहां किसान आंदोलन का प्रभाव कम है। सीएम फरीदाबाद तो डिप्टी सीएम महेंद्रगढ़ में ध्वजारोहण करेंगे। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय गुड़गांव में ध्वजारोहण करेंगे और यहीं पर एटहोम का कार्यक्रम होगा। सीएम सिटी करनाल में विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता तो अपने गृह जिले अम्बाला में स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज ध्वजारोहण करेंगे। कंवरपाल गुर्जर चरखी दादरी, मूलचंद शर्मा पलवल, रणजीत सिंह फतेहाबाद, जयप्रकाश दलाल पंचकूला, डॉ. बनवारी लाल पानीपत में ध्वजारोहण करेंगे। रणबीर गंगवा भिवानी, ओपी यादव यमुनानगर, कमलेश ढांडा हिसार, अनूप धानक रेवाड़ी और संदीप सिंह कैथल में ध्वजारोहण करेंगे।
New Delhi: Indian Army Band drawn from 39 Gorkha Training Centre and 1 EME Centre, march on Rajpath with ASEAN flag and flags of the 10 ASEAN countries during Republic Day Parade 2018, in New Delhi Jan 26, 2018. (Photo: Amlan Paliwal/IANS) 