रोहतक में खेत के पानी को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पड़ोसी ने गुस्से में दो भाइयों को गोली मार दी, जबकि जवाब में हमलावर पर कस्सी से वार किया गया।
गोली लगने से दोनों भाई (अजय और राकेश) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पीजीआई रोहतक के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और घायल आरोपी को भी इलाज के लिए भेजा गया।
घटना रोहतक जिले के गांव बहु अकबरपुर की है। आरोपी विनोद को CIA-2 की टीम ने हिरासत में ले लिया है
