हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेशों के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदों का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेशों के मुताबिक संजय जून को फरीदाबाद मंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं रवि प्रकाश गुप्ता को गुरुग्राम मंडल और राजीव रत्ता को करनाल मंडल का नया आयुक्त बनाया गया है।

फरीदाबाद में भी बड़ा बदलाव करते हुए धीरेंद्र खड़गटा को नगर निगम फरीदाबाद का आयुक्त तथा फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।

रोहतक नगर निगम के आयुक्त के रूप में सत्येंद्र दुहन की नियुक्ति की गई है। उन्हें जिला नगर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं सलोनी शर्मा को नगर निगम करनाल का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

प्रशासनिक स्तर पर सचिन गुप्ता को रोहतक का नया उपायुक्त (DC) नियुक्त किया गया है, जबकि अपराजिता को कैथल का उपायुक्त बनाया गया है। अभिषेक सिवाच को बहादुरगढ़ का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है।

एचसीएस अधिकारियों के तबादलों में तरुण कुमार पवारिया को महेंद्रगढ़ में अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुशील कुमार-चतुर्थ को यमुनानगर जिला परिषद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और डीआरडीए का सीईओ बनाया गया है। गौरव चौहान को पंचकूला में भूमि अर्जन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सरकार ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों का कार्यभार ग्रहण करेंगे। सरकार का कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।

ऑर्डर की कॉपी नीचे देखिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!