रोहतक, 12 नवंबर: उपायुक्त सतबीर सिंह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे समाधान शिविरों की रि-ओपन हुई पुरानी शिकायतों का तुरंत निपटारा करवाना सुनिश्चित करें। अधिकारी शिकायतों का निपटारा करते समय कार्यवाही रिपोर्ट की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। शिकायतों के निपटारे में कोताही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जायेगी।
सतबीर सिंह स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग वर्ष 2024-25 की सभी लंबित तथा रि-ओपन हुई शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करवाये। जनस्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोहतक, सिंचाई विभाग, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड सहित सभी संबंधित विभाग लंबित शिकायतों का तुरंत निपटारा करवाये।
उपायुक्त सतबीर सिंह ने शिकायतें सुनने के दौरान मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन शिकायतों का समयबद्ध उचित निपटारा करवाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी सोच के तहत हर सोमवार एवं वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे है। नागरिकों की सभी विभागों से संबंधित समस्याओं के एक छत के नीचे तुरंत निदान के उद्देश्य से इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
समाधान शिविर में प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल, नगराधीश शुभम, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल के अलावा संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी तथा भाजपा के प्रतिनिधियों में सतीश चैधरी एवं डाॅ अंकुश बिड्डू मौजूद रहे।
बाॅक्स:-
जिला मुख्यालय के अलावा सांपला व महम उपमंडल पर भी समाधान शिविरों में नागरिकों की सुनी गई समस्याएं:-
जिला मुख्यालय के अतिरिक्त सांपला एवं महम उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविर आयोजित किये गये, जिनमें उपमंडलाधीशों ने नागरिकों की समस्याएं सुनी। सांपला में उपमंडलाधीश अंकिता पुवार की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित किया गया। उपमंडलाधीश ने नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा उनके निपटारे के निर्देश दिये। महम उपमंडल पर उपमंडलाधीश विपिन कुमार ने समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध उचित निपटारा करने के निर्देश दिये।
