झज्जर में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की लोहे के सरियों से पीट कर हत्या कर दी गई। वारदात में उसका पिता भी घायल हुआ है। उसके पांव की हड्‌डी टूट गई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में हाेगा। पुलिस की एक टीम इसके लिए रवाना हो गई है। परिजनों के बयान के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार पुराना बर्फखाना रोड पर चने भुगड़े की दुकान लगाने के लिए 2 सगे भाइयों में रंजिश चली आ रही है। दोनों में कई बार झगड़े भी हुए, जो आपसी सहमति या पुलिस की दखल के बाद सुलझा लिए गए। लेकिन करण उर्फ दाने के बड़े भाई के मन में रंजिश इतनी बढ़ गई कि उसने अपने छोटे भाई के लड़के साहिल को अकेला पाकर उसको अपनी दुकान के अंदर खींच लिया। परिजनों को इसकी सूचना मिली तो वे मौके पर आए।

अस्पताल में दाखिल घायल करण।

आरोप है कि करण के बड़े भाई राजपाल उर्फ लीला, उसकी पत्नी शीला, बड़ा लड़का रवि उर्फ काला, छोटा लड़का सोनू उर्फ होंडा और उनकी दोनों की पत्नियों ने करण के परिवार पर हमला कर दिया। सभी पर सरियों से वार किए गए।लीला ने सरिया करण के पैर पर मारा, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर आ गया और वहीं पर वह बैठ गया। कर्ण का बड़ा बेटा साहिल अपने पिता के पास आया तो उसके सिर पर करण के भाई राजपाल रवि तथा सोनू ने वार कर दिया।

मृतक साहिल

साहिल मौके पर ही बेसुध होकर गिर गया तो हमलावर उसे छोड़ कर भाग गए। साहिल व उसके पिता को अस्पताल में पहुंचाया गया। वार्ड पार्षद नरेश ने उसके बेटे को रेफर होने के बाद रोहतक पीजीआई तथा उसके बाद एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उसका इलाज करवा। इलाज के दौरान साहिल की मौत हो गई।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!