रोहतक के गांव खरावड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है।

आईएमटी थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि उन्हें बुधवार को सूचना मिली थी कि गांव खरावड़ के पास हादसा हुआ है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

प्राथमिक जांच के अनुसार, मृतक पैदल ही जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद वाहन चालक अपने वाहन सहित घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस वाहन को भी तलाशने में जुटी हुई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!