रोहतक के कलानौर में ट्राले की टक्कर लगने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब मृतक ट्रैक्टर में सरसों का तूड़ा लेकर भिवानी से पानीपत जा रहे था। बीच रास्ते में कलानौर के पास ट्राले की टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया और एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

पानीपत के गावं गढ़ी बैसक सनौली निवासी तासिम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे तीन भाई हैं। सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली से सरसों का तूड़ा सप्लाई करने का काम करते हैं। सोमवार को वे सरसों का तूड़ा लेकर भिवानी से पानीपत जा रहे थे। उसका भाई मोसिस सरसों का तूड़ा लेकर ट्रैक्टर पर जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि उसका भाई मोसिस ट्रैक्टर चला रहा था। जबकि तासिम खुद दूसरे ट्रैक्टर पर था। जब मोसिस ट्रैक्टर पर सवार होकर कलानौर पहुंचा तो एक ट्रॉला चालक ने तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। ट्रॉले की टक्कर से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्‌ढे में गिर गया।

तामिस ने कहा कि एक्सीडेंट में चोट लगने के कारण उसके भाई मोसिस को गंभीर चोटें आई। घायल को लहूलुहान अवस्था में उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने मोसिस को मृत घोषित कर दिया। इधर, सड़क हादसे के बाद ट्रॉला चालक भी मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि करीब 25 वर्षीय मोसिस के चार बच्चे (दो लड़के व दो लड़की) हैं। इस हादसे में चारों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं परिवार में मातम छाया हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक के भाई की शिकायत पर ट्रॉला चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!