रोहतक के जींद रोड पर एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने करीब 7 माह पहले लव मैरिज की थी और दंपती परिवार से अलग रहते थे। जब लोगों ने युवक को फांसी पर लटका हुआ देखा तो इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान संजय नगर निवासी करीब 24 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को राहुल के ससुराल वालों ने देखा तो वह कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। जिसके बाद ससुराल वालों ने घर के अंदर जाकर उसे फांसी के फंदे से उतार लिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक राहुल का शव फांसी के फंदे से नीचे उतारा जा चुका था। हालांकि अभी तक मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने मृतक के शव को रोहतक पीजीआइ स्थित शवगृह में रखवाया है। जहां बुधवार को कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता लग पाए।

गोकर्ण पुलिस चौकी प्रभारी एएसआइ रोहताश ने बताया कि उन्हें जींद रोड पर युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। मृतक के परिवार वालों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। वहीं बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!